बलरामपुर जिले वाड्रफनगर के प्रेम नगर ग्राम पंचायत पतरा पारा में स्थित ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं अन्य सामग्री चोरों के द्वारा चोरी की गई जिससे खाली ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग की टीम ने उसे ऑफिस में लेकर आई और ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन बाद ट्रांसफार्मर लग जाएगी लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाई अभी भी बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है जोकि 1 माह गुजर चुका और स्कूली बच्चों का 2 मार्च से पेपर भी चलेगा इन बच्चों को पढ़ने में बहुत दिक्कते कि सामना करना पड़ रहा है जो कि डिबरी व टॉर्च से बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इन अधिकारियों को तनिक भी डर नहीं है यह भोले-भाले ग्रामीणों को बेवकूफ बना रहे हैं
रिपोर्टर अर्जुन प्रसाद गुप्ता

