स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर महिला आरोग्य समिति ने निकाली रैली।
रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा- महिला आरोग्य समिति नैला जांजगीर ने कचहरी चौक जांजगीर के सांस्कृतिक भवन में मितानिनों और जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर शहर में रैली निकाली। सम्मेलन को नगर पालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, समिति के प्रोगाम एसोसिएट आशु साहू,एमटी श्रीमती अन्नपूर्णा यादव, घनु कुमारी, रमशीला, सुशीला, कुसुम, सुमित्रा, रूखमणी, प्रीति यादव आदि ने अपनी विचार ब्यक्त किया। जनसंवाद सम्मेलन के दौरान नगर के सभी वार्ड की समस्या समाधान पर चर्चा किया गया। तदोपरांत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। जनसंवाद सम्मेलन और जागरूकता रैली को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, मितानिनों और आरोग्य समिति के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

