जांजगीर चाम्पा--सिवनी और आसपास के गाँव मे बहुत दिनों से एम्बुलेंस सेवा की मांग की जा रही थी....डॉ. महन्त ने सिवनी क्षेत्र को एम्बुलेंस की सौगात दी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

जांजगीर चाम्पा--सिवनी और आसपास के गाँव मे बहुत दिनों से एम्बुलेंस सेवा की मांग की जा रही थी....डॉ. महन्त ने सिवनी क्षेत्र को एम्बुलेंस की सौगात दी



रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा--सिवनी और आसपास के गाँव मे बहुत दिनों से एम्बुलेंस सेवा की मांग की जा रही थी, ताकि बीमार व्यक्ति को दूरस्थ अस्पताल में उपचार हेतु सुगमता से पहुचाया जा सके। आम जनों की इस बहुप्रतीक्षित मांग पर ध्यान देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सिवनी उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए एक एम्बुलेंस का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पन किया।  रेस्ट हाउस जांजगीर में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ महन्त ने सर्वप्रथम नारियल फोड़कर एम्बुलेंस की पूजा अर्चना की ततपश्चात हरी झंडी दिखाकर उसका लोकार्पण किया। इस सुविधा से सिवनी क्षेत्र के लोगो मे काफी हर्ष है। इस  अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र नामदेव, कुरदा सेक्टर के वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश जायसवल, नोटरी दीपक बरेठ, हिरामन कुर्मी, जितेन्द्र जायसवल,  युवा कांग्रेसी भवानी श्रीवास आदि उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर बलौदा के जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव ने बताया कि इस सुविधा से डॉ चरणदास महन्त के विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गाँव सिवनी, कोसमन्दा, बहेराडीह, कोसमन्दा, जाटा, कमरीद, कुरदा, महुदा, बालपुर एवम उच्चभिट्ठी के लोगो को बहुत सुविधा मिलेगी। जनपद उपाध्यक्ष ने इस एम्बुलेंस के जीवनदीप समिति के माध्यम से संचालन हेतु बलौदा बीएमओ से चर्चा कर उचित त्वरित पहल करने को कहा है ताकि यथाशीघ्र क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।

"
"