ओबीसी समिति का बिलासपुर सम्भागीय बैठक हुआ - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

ओबीसी समिति का बिलासपुर सम्भागीय बैठक हुआ

रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

लोकतंत्र में सबको समान अवसर मिलना सामाजिक न्याय होना है लेकिन आज़ादी के 75 सालों बाद भी एक बड़ा उत्पादक वर्ग को समान भागीदारी से दूर रखा गया है ।देश का प्रधानमंत्री ओबीसी और छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से होने के बाद भी ओबीसी का कल्याण नहीं हो रहा है। मंडल आयोग की रिपोर्ट को कमंडल में बदलने के लिए बड़ा षडयंत्र किया गया। आज अगर केवल मंडल आयोग की सिफारिशों को ही ओबीसी वर्ग जान लें तो समान भागीदारी के लिए बड़ा आन्दोलन खड़ा हो जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य प्रबोधक एड. शत्रुहन साहू ने अपने प्रबोधन में ये बात कही है। आपको बता दें कि ओबीसी संयोजन समिति की लगातार संभाग स्तरीय बैठक चल रहा है। बीते रविवार को जांजगीर चाम्पा के हनुमान धारा में बिलासपुर संभाग के बैठक रखा गया था जिसमें ओबीसी कौन है? विषय पर गहराई से शोध चिंतन किया गया।धमतरी  से आये हुए पूर्णकालिक कार्यकर्ता टिकेश्वर साहू ने ओबीसी वर्ग के संघर्षशील इतिहास को बताते हुए कहा कि इस देश 70% ओबीसी वर्ग के लोगों ने आज़ादी से लेकर विकास तक योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग के 95 जातियों के लोगों को एक झंडे के नीचे आकर अपनी  खोए हुए ताकत को समझने की जरूरत है।बिलासपुर संभाग के प्रस्तावित संयोजक श्री लोकेश कुमार यादव ने बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में शीघ्र बैठक लेने की योजना का ब्लूप्रिंट रखा।शत्रुहन कुमार जायसवाल, देवनाथ कर्ष,अतुल यादव,आशीष नत्थानी, राजकुमार साहू,दिलचंद यादव,भुनेश्वर प्रसाद, रामकृष्ण साहू,रोहित जायसवाल, मनमोहन बरेठ, भरतलाल जायसवाल, रविकान्त कश्यप,अमृत लाल यादव सभी कार्यक्रम में समान रूप से भाग लिया।

"
"