सूरजपुर एकलव्य स्कूल के बच्चे बुनियादी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे .....बच्चे कलेक्टर से पूछे IAS की तैयारी कैसे किया जाता है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

सूरजपुर एकलव्य स्कूल के बच्चे बुनियादी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे .....बच्चे कलेक्टर से पूछे IAS की तैयारी कैसे किया जाता है




संवाददाता विजय कुमार

सूरजपुर एकलव्य आदर्श विद्यालय बजा  के बच्चे स्कूल के बुनियादी आवश्यकताओं एवं समस्याओं जैसे गणवेश, भोजन पानी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे। कलेक्टर सभी बच्चों से बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने आवश्यक जांच कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं  का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी बच्चों से समस्या सुनी और बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए निरंतर परिश्रम करने प्रेरित किया।

        

  एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने उत्साहित होकर समस्याओं से ज्यादा अपने कैरियर के संबंध में सवाल पूछा। छात्रों ने आईएएस कैसे बनते हैं, सभी विषयों की पढ़ने के तरीके, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने के तरीके, साक्षात्कार आदि के संबंध में कलेक्टर से पूछा। कलेक्टर ने सभी बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि जीवन में समस्याएं आती है। लेकिन समस्याओं से ज्यादा उसका समाधान करना होता है। समस्याओं का समाधान आवश्यकता और जरूरत के आधार पर किया जाएगा। आपका काम पढ़ाई करना है अपना भविष्य बनाना है। मंजिल पाने के लिए कोई भी शॉर्टकट विकल्प नहीं है। निरंतर सत प्रतिशत कड़ी परिश्रम करें सफलता जरूर मिलेगी। शिक्षक आपके गुरु और मार्गदर्शक होते हैं परिश्रम स्वयं को करना होता है।उन्होंने समय का प्रबंधन बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को अनुशासित रहकर पढ़ाई एवं परिश्रम करने कहा है। सफलता जरूर प्राप्त होगी।


       इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम श्री रवि सिंह, एसडीओपी श्रीमती गीता गीता वाधवानी , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी  उपस्थित थे।

"
"