UPSSSC Recruitment 2022 : यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आज 18 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
इसके तहत 2504 आईटीआई इंस्ट्रक्टर की भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना है। आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 है. यूपीएसएसएससी आईटीआई इंस्ट्रक्टर पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो यूपी पीईटी 2021 में शामिल रहे होंगे।
सबसे पहले यूपीएसएससी की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना होगा। अब आपका डिटेल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। अब अपनी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन भरकर वेरीफिकेशन को एंटर करें। एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन के बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अब डिक्लेरेशन पर टिक करने के बाद फीस का पेमेंट करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। यूपी में आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को 35,400- 1,12,400 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी।

