ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 24 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 23 जनवरी 2022

ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 24 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं

 


मेष : दिन वैसे ठीक रहेगा

आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से सहयोग लेंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। दिन वैसे ठीक रहेगा।


वृषभ : छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य

आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आपको भविष्य में भी मदद की आवश्यकता हो सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मिथुन :आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात साझा करेगा।


कर्क : शोध कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी

परिवार में सभी के साथ उत्कृष्ट सामंजस्य स्थापित होगा। शोध कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले दोस्तों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।


सिंह : आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा

आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई बना रहेगा।


कन्या: आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी

छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरे रहेंगे।


तुला : आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा

आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। किसी जरूरी काम में मित्रों का सहयोग मिलेगा। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिलेगा।


वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें

आज आपका दिन ठीक रहेगा। बेहतर होगा कि आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करते रहना चाहिए।


धनु : लवमेट्स के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला

लवमेट्स के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में कोई जरूरी काम पूरा करने में पिछली कंपनी का अनुभव काम आएगा।


मकर: आय के नए स्रोत से धन लाभ होगा

अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। आय के नए स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।


कुंभ: किसी पुराने दोस्त से बात करेंगे

आज आप सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने दोस्त से बात करेंगे। साथ ही शाम के समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने बाजार भी जाएंगे।


मीन: आज आपका दिन सुखद रहेगा

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहते हैं, वह काम पूरा हो जाएगा।

"
"