चार माह बाद भी नही पहुंची जांच टीम.......! मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा का - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 23 जनवरी 2022

चार माह बाद भी नही पहुंची जांच टीम.......! मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा का

 


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा--जिला शिक्षा अधिकारी व  कलेक्टर से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही होने से शिक्षकों सहित प्राचार्य के तेवर सांतवे आसमान पर है।


  मामला जांजगीर जिले के बलौदा ब्लाक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा का है।यहां छात्रों से पालको ,जनप्रतिनिधियों व शाला विकास एवं प्रबंध समिति को लगातार शिकायत मिल रही थी कि  शिक्षक विद्यालय नही आते यदि आ भी जाये तो ऑफिस में बैठकर टाइम पास कर चले जाना ,समय के बाद स्कूल पहुँचना व  समय से पहले स्कूल छोड़ देना इत्यादि।


    इन सभी को देखते हुवे 24 अगस्त को पालकगण, जनप्रतिनिधियों व शाला विकास समिति के सदस्यों ने एक साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की खामियां देखने को मिली।17 शिक्षकों में से 12 शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित थे। इसमे से 4 शिक्षक ही समय पर स्कूल पहुंचे थे बाँकी के 9 शिक्षक देरी से स्कूल पहुंचे थे।अनुपस्थिति 5 शिक्षकों में से केवल 1 ही शिक्षक का ही आवेदन स्कूल में मिली शेष 4 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे।


प्रति छात्रों से लिया जा रहा डबल फीस


राज्य सरकार के आदेशानुसार 12 वीं तक के सभी छात्रों का निःशुल्क अध्यापन कराया जाना है।इसके विपरीत प्रति छात्रों से 8 से 9 सौ रूपये लिया जा रहा है।जिसमे 4 सौ रूपये परीक्षा शुल्क व 4 से 4 सौ 50 रूपये जनभागीदारी शुल्क के रूप में लिया जा रहा है।जबकि इस संबंध में  जनभागीदारी शिक्षा समिति को कोई जानकारी नही है। पिछले वर्ष भी इसी तरह से प्रति छात्रों से भारीभरकम फीस वसूला गया था।पालको द्वारा बार-बार बोलने पर भी वापस नही किया गया था।अंत मे शिकायत होने पर आधी-अधूरी फीस वापस किया गया।


तू ढाक ढाक मैं पात पात


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा के शिक्षकों की ड्यूटी तू ढाक ढाक मैं पात पात के तर्ज पर चल रही है।अर्थात आज ड्यूटी पर आने वाले शिक्षक या तो कल छुट्टी पर रहेगा या देरी से स्कूल आयेगा।


शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर प्राचार्य के पास


आमतौर पर शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर स्कूल में या क्लर्क के पास रहता जिस पर स्कूल पहुंचते ही शिक्षकगण अपना हस्ताक्षर कर अध्यापन के लिये कक्षो में जाते है।पर यहाँ की विडंबना है कि यह रजिस्टर प्राचार्य के पास है। जब इस सम्बंध में प्राचार्य की अनुपस्थिति में आप लोग कैसे हस्ताक्षर करते होंगे इसका जवाब कोई शिक्षक नही दे पाया ।

शिकायत पर जांच टीम गठित पर महीना दिन गुजर जाने के बाद भी जांच टीम का पता नही

कृषि स्थाई सभा पति,सदस्य शिक्ष समिति जनपद पंचायत सदस्य संजय रत्नाकर ने जिला कलेक्टर से शिकायत किया गया,जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिये शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय सिवनी व शासकीय कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय चाम्पा के प्राचार्य को जाँच टीम नियुक्त किया गया था। साथ शिकायत पत्र की कापी देकर बिंदु वार जांच कर 3 दिवस के अंदर प्रतिवेदन जमा करने को कहा गया था।प्रतिवेदी संजय रत्नाकर ने बताया कि माह भर बीत जाने के बाद भी जांच टीम नही पहुँच पाई है।

"
"