27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग 13 फरवरी को प्रसारित होगी 26 वीं कड़ी
जशपुरनगर 27 जनवरी 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा

