वन विभाग की टीम हाथी से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को अलर्ट कर रही है.....हाथी मित्र हाथियों को जंगल भगाने का कार्य कर रहें हैं...... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

वन विभाग की टीम हाथी से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को अलर्ट कर रही है.....हाथी मित्र हाथियों को जंगल भगाने का कार्य कर रहें हैं......

 


वन विभाग ने कहा है कि हाथी की सूचना मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें

प्रकरण बनाकर शीघ्र मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है

जशपुर 27 जनवरी 2022

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर वनमंडल के तपकरा वन परिक्षेत्र में 14 हाथियों के दल है जिनमंे 11 हाथी ग्राम हथिबेड़ में, 1 हाथी बंधा टोली, 1 हाथी सहसपुर और 1 हाथी तपकरा वन परिसर में है। वन विभाग की 2 टीम लगातार गस्ती करते हुए लोगो को अलर्ट कर रही है गांव में मुनादी कराई जा रही है। हाथीबेड़ ग्राम में  1 टीम हाथी मित्र दल के साथ रात भर हाथियों को जंगल भागने का लगातार कार्य कर रही है। इस टीम में 5 स्टाफ और हाथी मित्र के सदस्य लगातार निगरानी रखे हुए हैं। हाथियों के दल ने उस क्षेत्र के मकान तोडे है किंतु टीम जनमाल की हानि नहीं हुई हैं और निगरानी दल द्वारा लगातार क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर सतर्क किया जा रहा है।


दूसरी टीम शाम 6 बजे से बाकी बचे स्थानों में लोगो को अलर्ट करने का कार्य कर रही है टीम में 4 वन स्टाफ़ और हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ मिलकर हाथियों को जंगल भगाने का कार्य कर रही है।


पिछले 5-6 दिनों में ओडिशा से आया सिंगल हाथी आक्रमक होकर घरो को तोड़ रहा है। अब तक वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर जान माल की क्षति को रोकने में कामयाब रही है। पिछले 1 सप्ताह में लगभग 12 घर की दीवारों पर हाथी ने नुकसान पहुंचाया है जिसका प्रकरण वन विभाग द्वारा बना लिया गया है और 07 दिनों के अंदर मुआवजा देने की तैयारी कर ली है।

"
"