जशपुर: महाअभियान चलाकर प्राथमिकता से 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को किया जा रहा है टीकाकरण......अब तक कुल 36,431 विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 24 जनवरी 2022

जशपुर: महाअभियान चलाकर प्राथमिकता से 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को किया जा रहा है टीकाकरण......अब तक कुल 36,431 विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण


जशपुरनगर 24 जनवरी 2022

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु 03 जनवरी 2022 से महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंड के चयनित शासकीय, निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 47560 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के 39320 विद्यार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले ने 23 जनवरी की स्थिति में कुल 36,431 विद्यार्थियों का महाअभियान में टीकाकरण किया गया है। जिसके अंतर्गत  बगीचा विकासखंड में 5597, दुलदुला में 2026,  फरसाबहार में 3900, जशपुर में 6339, कांसाबेल में 2869, कुनकुरी में 5393, मनोरा में 2550 एवं पत्थलगांव में 7757 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया है। शेष विद्यार्थियों का शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयासरत है।

"
"