जशपुर : आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर के मामले में जांच हेतु टीम गठित - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 24 जनवरी 2022

जशपुर : आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर के मामले में जांच हेतु टीम गठित



जशपुरनगर 24 जनवरी 2022

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभागान्तर्गत जशपुर जिले में संचालित छात्रावास-आश्रमों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर, कलेक्टर दर पर फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर पर रखे युवाओं से लेन-देन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच हेतु जाँच समिति का गठन किया है। जांच समिति अपर कलेक्टर श्री आई.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में बनाई गई हैं और डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी अधिकारी वित्त-स्था. श्री योगेन्द्र श्रीवास, जिला कोषालय अधिकारी श्री गणेशु प्रसाद धिदौडे़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद को गठित जांच समिति के सदस्य में शामिल किए गए हैं।

कलेक्टर  ने  मामले से संबंधित सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जाँच कर तथ्यात्मक जाँच प्रतिवेदन, स्पष्ट अभिमत के साथ 15 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किए हैं।

"
"