जशपुर पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम गाला में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया...शिविर में उपस्थित होकर किसान लाभ उठाएं - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 1 जनवरी 2022

जशपुर पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम गाला में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया...शिविर में उपस्थित होकर किसान लाभ उठाएं

 


देशव्यापी ए.एच.डी.एफ किसान क्रेडिट कार्ड अभियान 15 फरवरी 2022 तक चलेगा


कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा 15 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक विशेष क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पशुपालन से जुड़े प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। केसीसी हेतु पशुपालक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, व्होटर आईडी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिससे पशुपालकों को उनके पास उपलब्ध पशुधन के आवर्ती व्यय जैसे- चारा, दाना, दवाई, पानी, शेड, में होने वाले आकस्मिक खर्च किसान क्रेडिट कार्ड से कर, परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत गाला में पशु पालन विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठा सके। इस अवसर पर पशु पालन विभाग के उपसंचालक श्री जी.एस.तंवर उपस्थित थे।

"
"