कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में 03 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति, 2019-24 की जानकारी दी जाएगी। इस हेतु उन्होंने सभी नव उद्यमी, व्यापारी, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, महिला स्व-सहायता समूहों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने हेतु आग्रह किया है।
शनिवार, 1 जनवरी 2022
Home
जशपुर
पत्थलगांव
जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 03 जनवरी को पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकेगे
जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 03 जनवरी को पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकेगे
Tags
# जशपुर
# पत्थलगांव
Share This
About Jhaskritan yadav
पत्थलगांव

