पत्थलगांव के साप्ताहिक बाजारपारा में बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 17 जनवरी 2022

पत्थलगांव के साप्ताहिक बाजारपारा में बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस



जशपुर जिले के  पत्थलगांव शहर स्थित साप्ताहिक बाजार पारा में सोमवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग कोरवा जनजाति महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष बताई जा रही है।  बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी और खाना पीना भी छोड़ चुकी थी। जिससे वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो चुकी थी। हालांकि मौत  के कारणों की पुष्टि नही हो पाई है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक सोमवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार पारा में एक झोपड़ी के नीचे मृतक महिला का शव पाया गया जिससे बाजार लगाने वालों ने भी देखा। । मृतक महिला का नाम मरियम कोरवा बताया गया है। जो सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित इमलीपारा की रहने वाली है। उनके परिजनों को मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


 घटना की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस टीम में घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


आपको बता दे कि बीते कई दिनों से तेज़ बारिश के बाद पत्थलगांव इलाके में ठंड काफी बढ़ गई थी। जिससे सुबह के वक्त शहर में घना कोहरा होने लगा है। उसकी मौत हो गया फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाया है पुलिस विभाग जांच में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा आखिर क्यों उसकी मृत्यु हुई

"
"