जशपुर जिले के कुनकुरी ग्राम गिनाबहार के सम्पूर्ण परिधि को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित....गिनाबहार में 09 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आगामी 07 दिवस तक कंटेनमेंट जोन निर्धारित - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

जशपुर जिले के कुनकुरी ग्राम गिनाबहार के सम्पूर्ण परिधि को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित....गिनाबहार में 09 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आगामी 07 दिवस तक कंटेनमेंट जोन निर्धारित


जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेन्ट कमाण्डर कुनकुरी श्री रवि राही ने कोरोना वायरस संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में 09 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण संक्रमण की फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ग्राम के संपूर्ण परिधि को आगामी 07 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

इस दौरान कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार के उत्तर दिशा में हल्का टोली मुहल्ला में अगापित के मकान तक, दक्षिण दिशा में चर्च पहुंच मार्ग में सुबोध के मकान तक, पूर्व दिशा में मुख्य मार्ग में विमल के मकान तक एवं पश्चिम दिशा में खजूर बहार पहुंच मार्ग में मिलभोर के मकान तक के निर्धारित परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
"
"