BiG ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग के 366 करोड़ के डायरी कांड का रायपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया..... पुलिस ने इस मामले में रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 15 जनवरी 2022

BiG ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग के 366 करोड़ के डायरी कांड का रायपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया..... पुलिस ने इस मामले में रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


 छत्तीसगढ़ को हिला देने वाले स्कूल शिक्षा विभाग के 366 करोड़ के डायरी कांड का रायपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।


 पुलिस ने इस मामले में रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पता चला है, डीईओ स्कूल एजुकेशन विभाग के कुछ अफसरों से खार खाया हुआ था, इसलिए उन्हें बदनाम करने फर्जी डायरी को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल कर लिया है कि डायरी पूरी तरह फर्जी है और उसे उसके साथ दो और लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।


ज्ञातव्य है, कल स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ0 प्रेम साय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर मामले की जांच करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने कल जांच तेज की और देर शाम तक तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में नवा रायपुर के राखी थाने में भादवि के धारा 419 तथा 469 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया था।

"
"