छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे जे एफ की पहल पश्चात आखिरकार जिला प्रशासन द्वारा की गई विधिपूर्वक कार्यवाही.... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे जे एफ की पहल पश्चात आखिरकार जिला प्रशासन द्वारा की गई विधिपूर्वक कार्यवाही....



जशपुर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.मण्डावी ने बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव प्रदीप गुप्ता को नवीन पदस्थापना ग्राम पंचायत लरंगा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में श्री गुप्ता का मुख्यालय जनपद पंचायत बगीचा किया गया है और इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गीधा के सचिव रविशंकर भगत को कुटरचित दस्तावेज तैयार कर और उसके आधार पर कुल राशि 1 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग मदों से आहरित कर बगैर कार्य कराए शासकीय धनराशि का दुरुपयोग कर गबन करने, ग्राम पंचायत गीधा के कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में श्री रविशंकर भगत का मुख्यालय जनपद पंचायत मनोरा किया गया है और इस इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।





"
"