छत्तीसगढ़ में आज 20 हजार 988 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत आज 27 दिसम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत है ।
आज प्रदेश भर में हुए 20 हजार 988 सैंपलों की जांच में से 49 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । प्रदेश के 19 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं
• प्रदेश में आज 27 दिसम्बर को 19 जिलों राजनांदगांव , बालोद , बेमेतरा , धमतरी , बलौदाबाजार , महासमुंद , गरियाबंद , कोरबा , मुंगेली , गौरेला - पेंड्रा - मरवाही , सरगुजा , कोरिया , बलरामपुर , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , सुकमा , कांकेर , नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है । बस्तर से 01 , जशपुर से 02 , कबीरधाम से 03 , दुर्ग एवं सूरजपुर से 04-04 , रायपुर एवं जांजगीर - चांपा से 05-05 कोरोना संक्रमित पाए गए । कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड -19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं ।

