जशपुरनगर : सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की बन रही है सम्भावना - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

जशपुरनगर : सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की बन रही है सम्भावना



जशपुरनगर 27 दिसम्बर 2021

प्रदेश में विगत दिवस उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है और दक्षिण छ.ग. में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। पश्चिमी विक्षोभ जो एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा के रूप में उत्तर हरियाणा और उसके आसपास वातावरण के निम्न स्तर पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से विदर्भ तक पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए वातावरण के निम्न स्तर पर स्थित है।

आगामी 2 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। परन्तु वृद्धि का ट्रेंड जारी रहने की सम्भावना है। 27 दिसम्बर के देर रात में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा प्रदेश के एक दो स्थानों में हो सकता है। 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और इससे लगे जिलों में तथा बिलासपुर संभाग के पश्चिमी भाग और दुर्ग संभाग के बिलासपुर संभाग से लगे जिले संभावित है।

आगामी 29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

चेतावनी- ओला वृष्टि कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा संभाग तथा इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर संभावित है।



यह भी पढ़ें: जशपुरनगर : कलेक्टर ने धान खरीद केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढकने के दिए निर्देश

"
"