रायपुर, 23 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर को बस दुर्घटना के घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
गौरतलब है कि अमरकंटक से राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ ठेलकाडीह आ रही बाल्वो की बस केंदाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 10 यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में हुए 22 हजार 124 सैंपलों की जांच में से 38 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए
राजनांदगांव : कलेक्टर ने केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा
- बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया
- कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की ले रहे जानकारी
राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बिलासपुर जिले के कोटा तहसील में अंतर्गत केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा। कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर बिलासपुर ने उन्हें आश्वस्त किया कि घायलों का समुचित उपचार एवं देखरेख की जाएगी। कलेक्टर की सक्रियता से बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना में लगभग 60-65 तीर्थ यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं।