पत्थलगांव ग्राम पंचायत पाकरगांव के डूमरमुड़ा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की करेंट के चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी। यह घटना टमाटर के बाड़ी में पानी सींचने के दौरान बिजली सप्लाई करने के लिए तार कनेक्ट किया जा रहा था । जिससे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर चिपक गया। तार में विद्युत प्रवाहित होने से करेंट लगना बताया जा रहा है । परिजनों द्वारा पत्थलगांव थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पाकरगांव के डूमरमुड़ा गांव निवासी मृतक ईश्वर प्रसाद यादव, पिता स्व. मोहन राम यादव, ग्राम पाकरगांव डुमरमुड़ा, उम्र 65 वर्ष की मृत्यु हुई है । घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

