चाम्पा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा में नशा मुक्ति हेतु जनपद सदस्य संजय रत्नाकर के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष बलौदा नम्रता राघवेन्द्र नामदेव जी,चाम्पा थाना प्रभारी उमेश साहू जी,सरपंच गजाधर कौशिक जी,पूर्व सरपँच कमोद खरे जी पूर्व शिक्षक समरू यादव जी ,महिला स्वसहायता समूह व एन जी ओ संगठन के सदस्य उपस्थित थे।जनपद उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे कहा कि नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करने के पहले अपने से पहले नशा का त्याग करने को कहा वही चाम्पा थाना प्रभारी ने नशा को ही अपराधों का जड़ बताया।लोग नशा के आवेश में आकर कई प्रकार के क्राइम को अंजाम दे रहे है।जनपद सदस्य ने संजय रत्नाकर ने थाना प्रभारी से अवैध रूप से नशा बेचने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग किया।
जांजगीर चाम्पा से सुरेश कुमार यादव

