जूटमिल चौकी क्षेत्र में बीती रात पुलिस पेट्रोलिंग वाहन 112 राइनो के चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद आम जनता का आक्रोश फूट पड़ा और मृतक के पार्थिव शरीर कोजूटमिल चौकी के सामने रख दिया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

जूटमिल चौकी क्षेत्र में बीती रात पुलिस पेट्रोलिंग वाहन 112 राइनो के चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद आम जनता का आक्रोश फूट पड़ा और मृतक के पार्थिव शरीर कोजूटमिल चौकी के सामने रख दिया


जूटमिल चौकी क्षेत्र में बीती रात पुलिस पेट्रोलिंग वाहन 112 राइनो के चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद आम जनता का आक्रोश फूट पड़ा और मृतक के पार्थिव शरीर कोजूटमिल चौकी के सामने रख दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों लोगों द्वारा चौकी के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे भी लगाए जा रहे हैं, विमल अपने घर में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। अब विमल के देहांत के बाद उसका परिवार अनाथ हो गया है,बच्चों का भविष्य खतरे में हैं। इस वजह से वार्डवासियों ने परिजनों के सलाह मशवरा के बाद शासन – प्रशासन से 1 करोड़ व एक सरकारी नॉकरी मुआवजे के रूप में मांग रखे हैं। सरकारी वाहन से दुर्घटना के कारण लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। मृतक युवक की लाश रखकर चौकी के सामने प्रदर्शन कर रहे है लोगों व परिजनों को पुलिस के उच्च अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी समझा रहे हैं। प्रशासन ने ₹25000 तत्काल मुआवजा देने की बात कही है।


यहां पर यह बताना लाजमी है कि पत्थलगांव जिला जशपुर में भूपेश बघेल जब हिट एंड रन केस में मृतक के परिजनों को ₹50 लाख दे सकते हैं, वहीं सरकारी वाहन की चपेट में आने से गरीब परिवार का घर उजड़ गया और यहां पर बात ₹25000 की की जा रही है। जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस वजह से यह मामला और बिगड़ता दिख रहा है।


लोगों की मांग जायज भी है क्योंकि जिस प्रकार से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में और पत्थलगांव में हिट एंड रन केस में मृतक के परिजनों को सरकार ने सहायता उपलब्ध कराई वही रायगढ़ की सुध भी मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए।

"
"