जशपुर जिला बगीचा विकास खंड में आज ग्राम पंचायत। सरधापाठ के ग्राम पकरी टोली में पूर्व सांसद एवं भाजपा के कदावर नेता नंदकुमार साय जी का अवागमन हुआ । जिसमें सरधापाठ पंचायत के उपसरपंच श्री रमेश यादव , (कांग्रेस नेता राधेश्याम यादव ),रघुनंदन यादव ,एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।श्री साय ने मृत पहाडी कोरवा के परिजनो से मिलकर रुबरु हुए
और बोले की जैसे पहले पहाडी कोरवा का स्थिति था आज भी वही स्थिति में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को देखने में आ रहा है श्री साय जी ने कहा की मै छग के मा. मुख्यमंत्री श्री बघेल जी से पकरीटोली में एक हास्पिटल के लिए मांग करुंगा जो की इस इलाका के पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा का सही समय पर सही उपचार हो सके
श्री साय जी का जलपान ब्यवस्था उपसरपंच रमेश यादव के घर में हुआ मक्का भुट्टा एवं चाय नास्ता एवं भब्य स्वागत किया गया उपरांत पकरीटोली से रवाना हुए

