इंजको में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर घर में जा घुसी, बड़ी दुर्घटना से बचे लोग.. घर और स्कूटी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

इंजको में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर घर में जा घुसी, बड़ी दुर्घटना से बचे लोग.. घर और स्कूटी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त...



 पत्थलगांव । पत्थलगांव-कापु मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत इंजको स्थित पंचायत भवन के समीप शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली घर में घुसकर पलट गया । जिससे वह घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । इस घटना में एक युवक बाल बाल-बाल बच गएं। जबकि उसका स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वही चालक को चोटे भी आई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजको निवासी नीतू गुप्ता का सड़क के किनारे घर है । जहां शनिवार की सुबह चालक मनीष लकड़ा नशे के हालत में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर क्रमांक संख्या CG 14 MC 8012 को बालू खाली कर पत्थलगांव की ओर से किलकिला बालू लोड करने जा रहा था । वही ट्रैक्टर का रफ़्तार अधिक होने की वजह से अनियंत्रित होकर घर के सामने खड़ी एक स्कूटी को ठोकर मारते हुए घर मे जा घुसा । गनीमत यह रही कि घटना के समय घर में कोई लोग मौजूद नही थे । वरना बड़ा हादसा से इंकार नही किया जा सकता । वही घटना में किसी का जान भी जा सकता था । वही घर के सामने अजय गुप्ता स्कूटी गाड़ी को खड़ी कर सड़क के दूसरे ओर जा रहे थे इसी बीच घटना घटी । जिससे अजय का स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है । लोगों का कहना है कि   किलकिला मांड नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते है । जिससे अक्सर इस मार्ग में घटना घटते रहता है । वही लोगों का कहना है कि घने आबादी क्षेत्र होने के कारण सड़क से स्कूली बच्चे व स्थानीय लोग आते-जाते रहते है । ट्रेक्टर चालक की तेज रफ्तार चालाए जाने से लोगों में दुर्घटना की अंदेशा बनी रहती है । लोगों ने सबंधित अधिकारी से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। जिससे गाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लग सके ।

"
"