रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--तबियत खराब होने से अपने ईलाज करवाने ग्राम पंचायत सचिव छुट्टी पर जाने से सचिव के अभाव में ग्राम विकास के कार्यो सहित अन्य कार्य रुक सा गया है।
जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा की है।यहां के सचिव बरसाती सूर्यवंशी के तबियत खराब होने से वे छुट्टी लेकर अपना ईलाज करवाने गये तब से उनकी जगह अन्य सचिव को प्रभार नही देने से पंचायत का कार्य,गांव का कार्य,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,छात्रों का जाती निवास सम्बन्धी अनेको कार्य प्रभावित हो रहा है।छुट्टी के पूर्व भी तबियत खराब की स्थिति में सप्ताह में एक-दो दिन ही पंचायत पहुँच कर अपना कार्य निपटा रहा था।ग्राम सरपंच गजाधर कौशिक ने जनपद सी ओ से मिलकर शीघ्र सचिव की नियुक्ति करने की मांग किया है।

