बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे को सूचना मिला कि ग्राम बगईझरिया निवासी नंदे कुमार यादव द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देष्य से अपने घर में छिपाकर रखा था.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे को सूचना मिला कि ग्राम बगईझरिया निवासी नंदे कुमार यादव द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देष्य से अपने घर में छिपाकर रखा था..



  •  आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम कीमती 40000 /- रू. जप्त किया गया,
  •  आरोपी के विरूद्ध थाना बागबहार में अप.क्र. 125/2021 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 
  •  पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.10.2021 को मुखबीर से थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे को सूचना मिला कि ग्राम बगईझरिया निवासी नंदे कुमार यादव द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देष्य से अपने घर में छिपाकर रखा है। इस सूचना पर निरीक्षक द्वारा तत्काल हमराह स्टॉफ के आरोपी के निवास ग्राम बगईझरिया में दबिश देकर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम कीमती लगभग 40 हजार रू. को जप्त किया गया, पूछताछ में उक्त गांजा को ओडीसा तरफ से लाना बताया। मामले में आरोपी नंदे कुमार यादव उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम बगईझरिया थाना बागबहार के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 22.10.2021 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, स.उ.नि. जय सिंह मिर्रे, आर. 587 संतु यादव, आर. 157 राजकुमार बघेल, म.आर. 383 उर्मिला मिंज का सराहनीय योगदान रहा।

"
"