दिनांक 11 अक्टूबर को प्रदेश ओबीसी महासभा के आह्वान पे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जशपुर में किया जाएगा जिसमे जशपुर जिले के 08 ब्लाक के पदाधिकारिगण एवं ओबीसी महासभा के सदस्य पहुच कर अपनी मांग रखते हुए शासन से उसे जल्द पूरा करने को आग्रह कहेंगे।।
ओबीसी महासभा राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी समाज को एकजुट कर उनके हक एवं अधिकार के लिए एक प्लेट फार्म प्रदान किया है। जो ओबीसी समाज के सर्वार्गीण विकास के लिए कार्य कर रही है ।
धरना प्रदर्शन का उद्देश्य है-
1. ओबीसी की जातिगत जनगणना : राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना प्रपत्र के कॉलम नंबर 13 में ओबीसी के लिए पृथक से कोड नंबर 03, जोड़े जाने हेतु अशासकीय संकल्प पारित कर ओबीसी की पृथक से जनगणना किए जाने हेतु प्रस्ताव पास कर केन्द्र को भेजने हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करना।
2. छत्तीसगढ़ में लंबित 27 % ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाय।
3. ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक क्रीमीलेयर की शर्तों को समाप्त किया जाए।
4. छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक से पिछड़ा वर्ग विभाग संचालित किया जाए। जिससे ओबीसी वर्ग का सर्वागींण विकास किया जा सके । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पिछड़ा वर्ग विभाग आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से संबंध कर चलाई जा रही है। जो ओबीसी के विकास के लिए पर्याप्त नहीं है ।
5. छत्तीसगढ़ राज्य के जिला एवं तहसील मुख्यालय में पोस्ट मैट्रिक , प्री मैट्रिक सर्व सुविधा युक्त छात्रावास का निर्माण किया जावे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं , पीएससी एवं यूपीएससी की तैयारी हेतु विशेष निःशुल्क कोचिंग का प्रावधान राजधानी रायपुर एवं नई दिल्ली में किया जावे ।
7. प्रदेश में लागू होने वाले पेसा एक्ट का लाभ वहां निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी दिया जाए । इस तरह और भी मांगे है जो ओबीसी महासभा के पदाधिकारि एवं सदस्य शासन के पास अपनी मांग रखेंगे।
जशपुर ओबिसी महासभा जिला अध्यक्ष जे.आर यादव ने बताया की प्रदेश ओबिसी महासभा के आह्वान पर जशपुर जिले के आठो ब्लॉक से आये समाज के लोगो के द्वारा अपनी अनेक मांगो को लेकर जशपुर में एक दिन का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे ओबिसी वर्ग से ज्यादा दे ज्यादा सँख्या में अपनी उपस्थिति देकर शासन तक अपनी मांगे पहुचाने आगे आने कहा अतः सभी ओबीसी समाज के लोगों से विनम्र अपील है। कि 11 अक्टूबर दिन सोमवार को अपने हक एवं अधिकार की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ सहयोग देकर अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करें जिससे ओबीसी महासभा की बाते शासन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुच सके। और हमे हमारा हक मिल सके।

