यूनिसेफ वर्ड विजन इंडिया के द्वारा जशपुर जिले के बीआरसी भवन में जल , स्वच्छता और स्वच्छता पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

यूनिसेफ वर्ड विजन इंडिया के द्वारा जशपुर जिले के बीआरसी भवन में जल , स्वच्छता और स्वच्छता पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया..

 


जशपुर/- यूनिसेफ वर्ड विजन इंडिया के द्वारा जशपुर जिले के बीआरसी भवन में जल , स्वच्छता एवम् साफ सफाई पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे समस्त विकासखंड जशपुर, मनोरा,दुलदुला, कांसाबेल, फरसाबहार, कुनकुरी, बागीचा एवम् पत्थलगाव विकासखंड के नोडल शिक्षकों ने भी प्रशिक्षण लिया इस प्रशिक्षण में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत 1 स्टार एवम् 2 स्टार प्राप्त विद्यालयों को चिन्हांकित कर विद्यालयों में वाश की स्थिति बेहतर करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। 


प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर के विकासखंड स्रोत समन्वयक अजय चौबे की उपस्थिति रही। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर के स्वच्छता पर ध्यान देने के अहम मुद्दों पर चर्चा किया और विद्यालय में स्वच्छता के महत्व को बताया।

प्रशिक्षण में जिला फेसिलेटर रुकसाना बानो खान के द्वारा  विद्यालयों में जल  एवम स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया - 

विद्यालयों में जल की उपलब्धता और उनके गुणवत्ता की जांच 

विद्यालयों में लड़के व लड़कियों के लिए क्रियाशील शौचालय और मूत्रालय की उपलब्धता 

विशेष आवश्यक्ता वाले बच्चो के लिए क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता.

 मध्याह्न भोजन के पहले हाथ धोने की क्रियाशील सुविधाओ की उपलब्धता.

 ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों का निपटान

विद्यालय की वातावरण सफाई और उसके रख रखाव।


 विद्यार्थियो व रसोइयों के द्वारा स्वच्छता अभ्यास करना।

इस दौरान covid 19 के प्रोटो कॉल को ध्यान पर रखते हुए विद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता पर जोर दिया गया।

"
"