पत्थलगांव:- आज ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वछता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली व विश्वविद्यालय के निदेशन में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देश भर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाने के कड़ी में महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित गार्डन में स्वच्छता कार्यक्रम संपादित किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम आरम्भ करने के पूर्व रासेयो में नए प्रवेशित छात्र छात्राओं का कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले द्वारा उन्मुखीकरण रासेयो के उद्देश्य दर्शन पर ब्याख्यान दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में भूतपूर्व स्वयं सेवक दीपक बंजारे द्वारा स्वरचित रचना गीत के रूप में प्रस्तुत कर बच्चों में ऊर्जा का संचार किया किये।विषिष्ट अतिथि के रूप में से भाई मन्नू महंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम दीपक बंजारे के मुख्य आतिथ्य व देवानंद यादव के अधयक्षता में सम्पन्न हुआ।

