पत्थलगांव- पत्थलगांव के रायगढ़ रोड स्थित गजराज पेट्रोल पंप के समीप रविवार की सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा में एक कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए । घटना के बाद घायलों को 108 की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के बनिया(पेटला ) गांव निवासी राजकुमार वसु उनकी पत्नी विमला वसु अपने बच्चे डेढ़ वर्षीय अंशिका वसु और चालक राहुल गुप्ता के साथ अंबेटिकरा माता के दर्शन करने जा रहे थे। जिस दौरान रायगढ़ रोड के गजराज पेट्रोल पंप के समीप आगे से तेज रफ्तार से ट्रक आ जाने के कारण कार के चालक राहुल गुप्ता गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया । जिससे गाड़ी का चेम्बर सड़क में फंस गया और गाड़ी सड़क से नीचे खेत पर उतर जाने से पलट गई और दुघर्टनाग्रस्त हो गयी । घटना से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि बच्चे व चालक को हल्की चोटें आई है ।
आसपास के लोगों ने तत्काल 108 की सहायता से सभी घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है । घटना में पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी । हालांकि घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है ।

