कवर्धा मामले पर भाजपा व भाजपा युवामोर्चा मण्डल कांसाबेल ने किया मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

कवर्धा मामले पर भाजपा व भाजपा युवामोर्चा मण्डल कांसाबेल ने किया मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन

 


कांसाबेल:-भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त बीसों मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये थे। इसी निर्देश के अनुसार भाजयुमों मण्डल कांसाबेल के अध्यक्ष केशव पांडे , भूषण वैष्णव के नेतृत्व में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड में दोपहर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कवर्धा  विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया।


भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला जलाये जाने के साथ ही स्थानीय पुलिस बल के द्वारा पानी से पुतले की आग बुझाकर पुतला अपने कब्जे में लिया गया। पुतला दहन के दौरान भाजयुमों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। जिला  पंचायत सदस्य सालिक साय द्वारा इस अवसर पर कवर्धा की घटना के बारे में जानकारी देते हुए इस विरोध प्रदर्शन के अभियान से अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने पर भाजयूमों मण्डल केशव पांडे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।


इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा

जिला महामंत्री  सुनील गुप्ता 

जिला पंचायत सदस्य सालिक साय 

मंडल महामंत्री आलोक सारथी

युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पांडे

युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पारीक , युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पांडे

शांतनु गर्ग , घनश्याम अग्रवाल , सुभाष गुप्ता , नारायम दास , अंशु जैन , इमाम खान , लट्टू शर्मा , विशाल धुत , टिंकू बंजारा , आकाश यादव, आदि उपस्थित रहे।

"
"