रायगढ़ 7 अक्टूबर 2021
रायगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंन्द कुमार बघेल का आगमन आज रायगढ़ के सकि॔ट हाऊस मे दोपहर 1 बजे हुआ था। प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री जहाँ सर्व समाज सारथी समाज,कलार समाज सहितसभी समाज के लोग फुल माला देकर स्वागतम किया व सभी समाज से उन्होंने मुलाकात की और मौजूद लोगो की मीटिंग ले रहे थे इस दौरान ठहरने की सुचना बजरंगदल,शिवसेना,भारतीय युवा मोर्चा, के लोगो को मिलने पर वे सर्किट हाउस गेट के बाहर लगभग दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन कर विरोध करने पर जूट हुए थे और इस दौरान उन्हें काले झण्डे से स्वागत कर , नंद कुमार बघेल वापस भाग जाओ के नकारो के साथ रहे थे जमकर प्रदर्शन करने लगे तभी पुलिस की भारी संख्या मे होने से वे काले झण्डे नही दिखा पाये मगर कुछ देर के लिए सकि॔ट हाऊस मे तनावपूर्ण महौल बन गया था।
पुलिस बल तैनात होने के बाद भी प्रदर्शन कुछ मिनट जारी था । पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन को रोक लगाई । दोपहर 2:30 बजे नंन्द कुमार बघेल प्रवास के लिये अंबिकापुर रवाना किए गए

