पत्थलगांव- कोविड महामारी में असमय काल का ग्रास बन चुके मृतकों के परिजनों को पत्थलगांव में राजस्व विभाग द्वारा चेक वितरण किया गया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव- कोविड महामारी में असमय काल का ग्रास बन चुके मृतकों के परिजनों को पत्थलगांव में राजस्व विभाग द्वारा चेक वितरण किया गया



 पत्थलगांव- कोविड महामारी में असमय काल का ग्रास बन चुके मृतकों के परिजनों को पत्थलगांव में राजस्व विभाग द्वारा चेक वितरण किया गया इस मौके पर अतिथि के रूप में मौजूद जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह एव बुधियारिन सोनी ने परिजनों को चेक देते हुए कहा कि किसी भी मृत व्यक्ति को लौटाया तो नहीं जा सकता है, उनके परिजनों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए छग की सवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आश्रितों को घर गृहस्थि का काम रुके नहीं इसके लिए चेक राशि वितरित कर रही है,इस मौके पर श्रीमती आरती सिंह ने कहा की कोविड महामारी के बाद आप लोगो से मुलाक़ात मेरे लिए बेहद भावुक भरा क्षण है यह ऐसा दुख है जिसकी क्षतिपूर्ति करना मुश्किल है श्रीमती सिंह ने कहा की आपके दुख को कम तो नही कर सकते लेकिन इस माध्यम से सवेदना व्यक्त कर आप तक पहुंचकर आपके साथ खड़े है,श्रीमती सिंह ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुवे कहा की संकट के दौर में संकट मोचन बनकर उस विषम परिस्थिति में मुख्यमत्री माननीय भूपेश बघेल निरंतर जन हितैषी कार्य निशुल्क राशन उपलब्ध कराना, पैदल चल रहे मजदूरों को चप्पल वितरण कर उनके घर पहुंचने की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कार्य था,जीप सदस्य बुधियारिन सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार कोविड पीड़ित परिजनों के हर सुख दुख में साथ खड़ी है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी प्रताप विजय खेस ने उपस्थित परिजनों से अपील किया कि उनके परिवार एव परिचितों में यदि कोई वेक्सिन से वंचित रह गया हो तो  उन्हें वैक्सीन के प्रति जागरूक करे।एसडीएम् खेस ने चेक वितरण करते हुवे कहा की मृतको की क्षतिपूर्ति कभी नही हो सकता यह सवेदना का समय है,इस सहायता राशि के माध्यम से हम आपके सुख दुःख के लिए खड़े रहने को कृतसंकल्पित है, इस दौरान तहसीलदार रामराज सिंह,नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा समेत अन्य तहसीलकर्मी मौजूद थे

"
"