जशपुर ​​​​​​​जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर निलंबित ......! स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नये सिरे से जारी होगा विज्ञापन ..... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

जशपुर ​​​​​​​जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर निलंबित ......! स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नये सिरे से जारी होगा विज्ञापन .....

जशपुर ​​​​​​​जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर निलंबित ......!  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नये सिरे से जारी होगा विज्ञापन .....



रायपुर, 07 अक्टूबर 2021

 जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता पाये जाने के कारण राज्य शासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन. पण्डा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जशपुर कलेक्टर को भर्ती के लिए पुनः विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य की भर्ती 2021 के संबंध में प्रारंभिक जांच में सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधि के अनुरूप नहीं पाई गई है। जिसके कारण सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया निरस्त करते हुए पुनः विज्ञापन जारी करने के निर्देश कलेक्टर जशपुर को दिए गए हैं। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आदेश जारी किया गया है। निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी श्री पण्डा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा निर्धारित किया गया है।

"
"