अम्बिकापुर कमिश्नर ने जनपद एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थितों पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश……... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

अम्बिकापुर कमिश्नर ने जनपद एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थितों पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश……...

 

  


लखनपुर एवं उदयपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंची कमिश्नर सुश्री जी किंडो ने गुरूवार को  लखनपुर में जनपद कार्यालय और तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दोपहर 12  बजे तक 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश जनपद सीईओ को  दिए


  कमिश्नर ने जनपद कार्यालय में विभिन्न लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समय सीमा में किये जाने वाले कार्यो से संबंधित सिटीजन चार्टर का फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजीव  गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीयन में पारदर्शिता   बरतने तथा पूरी तरह से राजस्व  विभाग से सत्यापन कराने के बाद ही अंतिम सूची  का प्रकाशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय  के निरीक्षण के दौरान तामीली पंजी , माल जमादार  पंजी, राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रकरण  तथा समय सीमा केअंदर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली । उन्होंने कानूनगो को पटवारियों के सर्विस बुक और जीपीएफ पास बुक की द्वितीय प्रति भी संधारित करने के निर्देश दिए।


  स्कूल एवं छात्रावास का निरीक्षण आश्रम-कमिश्नर ने लखनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीस विद्यालय और प्री एवं पोस्ट मेट्रिक कन्या आश्रम में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 8वीं की छात्राओं से संवाद करते हुए पढ़ाई के बारे में पूछ-ताछ की उन्होंने दिवारों में बने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलॉम तथा मदर टेरेसा के चित्रों की पहचान तथा उनसे संबंधित जानकारी भी पूछी। कमिश्नर ने विद्यालय के अधीक्षिका से विद्यालय की साफ-सफाई एवं बच्चों की दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता की पूछ-ताछ की। कमिश्नर ने प्री एवं पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका को बच्चों के स्कूल से वापस आने का समय प्रतिदिन रजिस्टर में अंकित करने तथा अधिकृत व्यक्तियों को ही छात्रावास प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास के बच्चियों से छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछ-ताछ की तथा किसी प्रकार की समस्या हो तो बताने कहा। इसके बाद कमिश्नर ने लखनपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी निरीक्षण कर स्कूल में अध्यापकों की उपस्थिति का जायजा लेकर कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों को अंतिम बार अवसर देते हुए फोन से भी पदभार ग्रहण करने की सूचना देने कहा।


                बच्चों का बताया शुद्ध उच्चारण- कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान 8वीं कक्षा के छात्राओं को अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक से पाठ पढ़ने को कहा जिसमें छात्राओं के द्वारा कई शब्दों का सही उच्चारण नहीं कर पाने पर उन्होंने सही उच्चारण कर बताया और इसी उच्चारण के साथ शब्दों को हमेशा पढ़ने कहा।     इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, एसडीएम श्री अनिकेत साहू, प्रभारी तहसीलदार डॉ. एजाज हाश्मी, जनपद सीईओ श्री अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

कमिश्नर ने की ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन

ऑपरेशन थियेटर तक ऑक्सीजन पाईपलाईन पहंुचाने के दिए निर्देश

 कमिश्नर सुश्री जी किण्डो ने गुरूवार को उदयपुर भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आकस्मिक निरीक्षण पर पहंुची। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन कर अधिकारियों से इसके संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट से ऑपरेशन थियेटर तक पाईपलाईन का कार्य अधूरा होने के कारण अधिकारियों को शीघ्र पाईपलाईन को ऑपरेशन थियेटर एवं ऑक्सीजन बेड तक पहंुचाने के निर्देश दिए।


                कमिश्नर ने इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड, दावा भण्डार कक्ष, कोविड टीकारण केन्द्र रसोई घर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने दावा वितरण कक्ष में दवाईयों का मुआएना करते हुए कालातीत दवाईयों के संबंध में पूछ-ताछ की और किसी भी हाल में कालातीत दवाईयों का वितरण नहीं करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होेंने कोविड से मरने वाले परिवारों को राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के संबंध में भी पूछ-ताछ की और पात्र परिजनों को सहायता राशि देने के निर्देश दिए।


                बताया गया  कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन गैस का उत्पादन शुरू हो गया है जिसमें 50 एलपीएम का ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के उपकरण लगे हुए है।


                इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, एसडीएम श्री अनिकेत साहू, तहसीलदार सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ श्री पारस पैकरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

"
"