कांसाबेल:- कांसाबेल ब्लाक अंतर्गत सभी ग्रामीण इलाकों में अधिकतर बिजली कटौती होती है बिना कोई जानकारी दिए दिन भर बिजली गोल और रात को भी बिजली की आंख मिचौली का खेल जोरों पर चल रहा है। उसी को देखते हुए युवा कांग्रेस कांसाबेल के द्वारा आज तहसील कार्यालय में एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर इसे जल्द निराकरण करने की बात कही। ज्ञापन सौंपने पहुंचे जनपद अध्यक्ष कमल भगत , जिला महासचिव युवा कांग्रेस जशपुर रणजीत यादव, इंटक जिलाध्यक्ष महमूद अली, ब्लाक अध्यक्ष मयंक शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य लीलापत यादव उपस्थित थे। युवा कांग्रेस का मांग है कि अधिकारी फोन नही उठाते बिजली क्यों कटि है इसका जवाब नही देते और लोगों को जिस तरह से परेशान करने का काम कर रहे हैं ये हम बर्दाश्त नही करेंगे अगर जल्द इस समस्या का समाधान नही हुवा तो जल्द हम सड़क पर भी उतरने को हैं तैयार लेकिन हम ग्रामीणों को परेशान नही देख सकते।
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021
Home
जशपुर
ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर युवा कांग्रेस कांसाबेल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन........कहा जल्द करिये समाधान अन्यथा.....पढ़िये पूरी खबर।
ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर युवा कांग्रेस कांसाबेल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन........कहा जल्द करिये समाधान अन्यथा.....पढ़िये पूरी खबर।
Tags
# जशपुर
Share This
About Jhaskritan yadav
जशपुर
टैग्स:
जशपुर

