पत्थलगांव सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.....पुलिस स्मृति दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में याद किए गए शहीद अनिल सैम... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.....पुलिस स्मृति दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में याद किए गए शहीद अनिल सैम...

 


पत्थलगांव गुरुवार को पत्थलगांव सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के भूतपूर्व छात्र शहीद अनिल सैम की शहादत को याद कर उनके बलिदान तथा वीरता का संदेश वाचन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक फ़ा फबियानुस खलखो एवं स्कूल के अन्य शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने शहीद अनिल सैम को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बन्दीयाखार पत्थलगांव में भूतपूर्व छात्र अनिल सैम टोप्पो, पिता गंधाराम टोप्पो मुड़ापारा निवासी जो कमांडेड 100 बटालियन दूत कार्य बल केंरिपु बल वस्त्रालय अहमदाबाद 18 गुजरात में तैनाती के दौरान 18 अप्रेल2000 को शहीद हो गए थे स्वर्गीय अनिल सैम इसी विद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी की थी उन्हें स्कूल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गाना कविता पाठ भी किया गया।



"
"