पत्थलगांव- दुर्गा उत्सव समिति सुखरापारा के तत्वावधान में मंगलवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने माता के छत्तीसगढ़ी भजनों गीतों व फिल्मी गानों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह शामिल हुई। इस दौरान हजारों की भीड़ के बीच जब अनुज शर्मा स्टेज पर गायन की प्रस्तुति शुरू की तो आये हुए दर्शकों के ताली की गूंज से पूरा क्षेत्र झूम उठा ।
वही कार्यक्रम की शुरुआत पर अनुज शर्मा ने अपने गीत “तोर भुवना वो दाई, चहके चिरईया बोले हो महामाया दाई तोर भुवना” भक्तिमय गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
इस दौरान आये सभी संगीतकार व कलाकरों ने बीच बीच मे माता के जयकारे लगवाकर कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ा दी। आसपास के गाँव घरों से आये दर्शक झुम झुम कर माता के जयकारों से थिरक थिरक कर नाच रहे थे।
इसके बाद गायक अनुज शर्मा ने अपने फिल्मी गाने “टुरी आइसक्रीम खाके फरार होगे जी, माया होगे रे तोर संग माया होगे रे” सहित और भी गीतों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
आसपास के सभी गांव व दूर-दूर से लोग भारी संख्या में अनुज शर्मा का कार्यक्रम देखने पहुंचे थे । कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुती से भीड़ का उत्साह चरम पर था । गानों की मधुर आवाज के कारण देर रात दर्शक मौजूद रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
इस दौरान श्री शर्मा ने अपने फिल्म की एक पर एक गीतों को गा कर लोगों का मन उत्साह से भर दिया ।
दुर्गा उत्सव समिति सुखरापारा के आयोजक द्वारा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई थी । जहां महिलाओ, युवाओं के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी । इस दौरान कार्यक्रम को सुचारू ढंग से चलाने व शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भीड़ के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

