पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदस्यता अभियान चलाया... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदस्यता अभियान चलाया...

 


पत्थलगांव । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पत्थलगांव के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया गया । 


यह सदस्यता अभियान 28 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जायेगा । इस अभियान में एभीबीपी के कार्यकर्ता हर स्कूल और कॉलेजों में जाकर छात्र छात्रों को सदस्यता दिला रहे है । छात्रों को जोड़ने का यह उद्देश्य है की छात्र साथ जुड़ें और छात्रहित राष्ट्रहित के लिए समाजहित में कार्य करें । इस अभियान में शुक्रवार को 200 से अधिक छात्र छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरगुजा विभाग के विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा ने कहा कि बताया कि एबीवीपी छात्रों को अपनी आवाज बुलंद करने का ताकत प्रदान करती है। यही एक संगठन है जो हर परिस्थितियों में छात्रों को मदद करने में आगे आता है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का सदस्य बनना भी गर्व की बात है। सही दिशा की ओर लेकर जाने के उद्देश्य से अभियान में ज्यादा से ज्यादाविद्यार्थियों को जोड़ा जाना है इसमें छात्र, छात्रा एवं शिक्षक भी इसकी सदस्यता ले सकते हैं।

 वीरेंद्र यादव ने बताया कि छात्र सदस्य बनकर अपना व्यक्तित्व एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं। 

इस सदस्यता अभियान दौरान मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरगुजा विभाग के विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, नगर मंत्री वीरेंद्र यादव, क्रीड़ा प्रमुख रोहित सिंह भाटिया  जनजातीय प्रमुख निलेश सिदार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल , व्यवस्थापक मुरारी लाल अग्रवाल  तथा विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी का विशेष योगदान रहा ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्कूल ने आभार व्यक्त जताया है, और उन्होंने आगामी कार्यक्रम भी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सम्पन्न कराने का आग्रह किया है।

"
"