स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी 1 करोड़ 10 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात....वाड्रफनगर के ग्राम स्याही में की धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी 1 करोड़ 10 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात....वाड्रफनगर के ग्राम स्याही में की धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा...

 


बलरामपुर  अर्जुन प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट

बलरामपुर :-आदिम की तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग के मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम एक दिवसीय जिला प्रवास पर विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम बरतीकला पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को 1 करोड़ 37 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी जिसमें 26 लाख 35 हजार के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 10 लाख 71 हजार के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 20 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे का वितरण किया साथ ही विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम स्याही में धान खरीदी केन्द्र खोलने की भी घोषणा की।

इस दौरान मंत्री शिक्षा प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गाें को ध्यान में रखते विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड वाड्रफनगर क्षेत्र के कुल 532 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया जाएगा। 01 दिसम्बर से धान खरीदी का कार्य होगा जिसके लिए किसानों का पंजीयन कार्य जारी है। वनभूमि पट्टाधारक का भी धान खरीदी के लिए पंजीयन किया जायेगा तथा उनसे भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करा लें ताकि वनभूमि पट्टाधारकों से भी धान खरीदा जा सके। इस वर्ष शासन द्वारा 100 लाख मेट्रिक धान खरीदा जाना है इसलिए पर्याप्त धान खरीदी केन्द्र बनाए गये हैं, साथ ही विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम स्याही में धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा भी की। वनाधिकार पत्र प्रदान के नियमों को सरल बनाये जाने के संबंध में भी आमजनों को अवगत कराते हुए कहा कि 13 दिसम्बर 2005 से पूर्व निवासरत होने के साथ तीन पीढ़ियों से रह रहे लोगों को भी वनाधिकार पत्र प्राप्त करने की पात्रता होगी। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी अन्नदाताओं को दिया जा रहा है, आगामी त्यौहारों को देखते हुए 01 नवम्बर तीसरी किस्त की राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस, धनतेरस, दीपावली तथा छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। शिक्षा मंत्री  ने शाला में चल रही गतिविधियों से अवगत होने के लिए नियमित रूप से शाला समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये तथा बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए विशेष रूप से पहल करने की बात कही। उन्होंने जनसमुदाय से कहा कि कोरोनाकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है, कोरोना टीका आपके लिए सुरक्षा कवच है अतः आप सभी कोरोना का टीका अवश्य लगवायें।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भी वनाधिकार मान्यता पत्र प्राप्त करने पर हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि वनों में लम्बे समय से काबिज रहने वाले लोगों को अब उनका अधिकार मिलने लगा है। वनाधिकार वास्तव में आपके लिए शासन की योजनाओं से जुड़ने तथा तरक्की के रास्ते खोलता है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार मिल जाना एक मात्र लक्ष्य नहीं है बल्कि शासन की सभी योजनाओं से लाभान्वित करना ही मूल उद्देश्य है। कलेक्टर  ने कहा कि जिले में ग्राम स्तर पर मूलभुत अधोसंरचनाओं का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है, आंगनबाड़ी, शाला भवन, राशन दुकान से लेकर सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करते हैं, इसलिए उनके द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन न करने से सबकी छवि धूमिल होती है, इसलिए लोगों के मूलभूत अधिकारों और जरूरतों को समय पर पूरा किया जाये तथा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। उन्होंने सभा में लोगों को जागरूकता व शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया और कहा कि आप सभी बच्चों को स्कूल अनिवार्य रूप से भेजे ताकि वे शिक्षित होकर अपने अधिकारों को जान सके। उन्होंने बिना किसी डर के कोविड का टीका लगाने की अपील करते हुए कहा कि इसके कोई भी दुष्परिणाम नहीं है बल्कि टीका लगने से कोरोना के प्रभाव को काफी कम किया जा सकता है और लोगों की जान बचती है। पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस व आमजनों के बीच मित्रतापूर्ण संबंध होना चाहिए तथा अराजक तत्वों को समाज में स्थान में नहीं मिलना चाहिए, ऐसे लोगों की सूचना पुलिस का दी जाये।

कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा सरसों मिनी कीट, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी मिनी कीट एवं फलदार पौध, मछली विभाग द्वारा जाल का वितरण तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के तहत् बीमा पत्रक का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हे-मुन्हें बच्चों का अन्नप्राशन्न कराया गया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय एवं विकाखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

"
"