शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए आमजन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण - SDOP योगेश देवांगन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए आमजन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण - SDOP योगेश देवांगन



जशपुर पत्थलगांव थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी योगेश देवांगन की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।


तकनीकी युग में पत्थलगांव शहर की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरों से करने की तैयारी की जा रही है।जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हो सके।


बैठक में हुई सहमति के अनुसार मुख्य बाजार, मुख्य सड़क, सार्वजनिक स्थानो, शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानो के आगे जन सहयोग से कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। 


इस दौरान एसडीओपी योगेश देवांगन ने नागरिको को शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आगे आकर कार्य करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ आम नागरिक का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है आम जनों का कर्तव्य बनता है कि इलाके में किसी प्रकार की वारदात और अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें, तभी संगठित अपराधों पर पूर्ण रोक लगना संभव है। 


उन्होंने इलाके में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रहे अपराध पर विराम लगाने के लिए आम जनता को पुलिस का सहयोग करने से ही संभव है।  अपराध पर अंकुश लगाने  के साथ ही सीमित संसाधनों की कमी के बावजूद आमजन का सहयोग लेकर पुलिस अपराध का ग्राफ कम करने में सफल रही है। 


थाना प्रभारी संत लाल आयाम ने कहा की आमजन सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपराधो पर अंकुश लगाने मे सहयोग करे सुरक्षा में लगने वाले ये कैमरे हाई रेज्यूलेशन के साथ साथ रात के समय में भी शहर की गतिविधियों पर  नजर रखने में सक्षम होंगे ।

"
"