पत्थलगांव - जिला बनाने की मांग को लेकर कई बार शहर वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन, व आंदोलन छेड़ा जा चुका है ।
इस विषय पर आज पत्थलगांव को जिला घोषणा में शामिल नहीं किए जाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने पत्थलगांव के इंदिरा चौक में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
साथ ही पत्थलगांव विधायक रामपुकार से इस्तीफा दो के नारे लगने लगे।
इस चक्का जाम में भाजपा की महिला मोर्चा ने आक्रोशित होते हुए कहा कि पत्थलगांव को जिला बनाने की घोषणा नही किये जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में 4 नए जिलों की में पत्थलगांव को शामिल नहीं किया गया। जिससे पत्थलगांव क्षेत्रवासियों में जमकर नाराजगी और आक्रोशितता देखी जा रही है ।
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया व डिजीटल प्लेटफॉर्म पर फैली कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 4 नए जिलों की घोषणा की है।
जिसमें पत्थलगांव का नाम शामिल नहीं है । मौके पर ही तत्काल भाजपा, भाजयुमो, व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव इंदिरा चौक पहुंचकर जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तीनों NH मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाइश देने लगी परंतु कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिख रहे थे ।


