शासकीय राम भजन राय एन ई एस पी जी अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य जशपुर ने वृहद स्तर छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित पत्रिकाओं को जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त कर विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिका जमा करने आये छात्र एवम छात्राओं को वितरित किया।
प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया ने बताया कि इस जनमन के वितरण से ग्रामीण पृष्टभूमि, राष्ट्रीय सेवा योजना ,एन सी सी से जुड़े स्टूडेंट के स्वयं अपने परिवार सहित सामाजिक रूप से शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का सामाजिक दायित्वबोध से जुड़े स्वयं सेवकों के द्वारा अधिकतम जानकारी आम व्यक्तियों तक मिलेगा। साथ ही नवसंकल्प षिक्षण संस्थान में भी इस पत्रिका का वितरण किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे जैसे मंडी निरीक्षक ,एवम छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारम्भिक की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए यह पत्रिकाएं शासन की योजनाएं एवम कल्याणकारी कार्यों बजट आदि का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने का बेहतरीन स्त्रोत है। अतः इसका अध्ययन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्ञानात्मक जानकारी के साथ ही शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है । इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ को भी शासन की लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी हेतु पत्रिका वितरित किया गया।
उन्होंने छात्रो को जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों को जनमन बजट विशेषांक, बदलते बस्तर की कहानी,बस्तर ब्रांड काफी, गढ़ रहे नव बस्तर जैसे लेखों का संग्रहण सहित , न्याय विरासत और विस्तार, शासन के समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु प्रकाशित समर्पण ,सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति न्याय पर आधारित आरम्भ एवं विभिन्न मुद्दों पर जनता से की गई बातों का संग्रह माननीय मुख्यमंत्री के जवाबों की प्रचलित लोकवाणी, सार्वभौम पी डी एस मनरेगा, वनोपज संग्रहण किसानों को प्रदान होने वाली लाभकारी योजनाओं के संग्रहण का विस्तार हम लाये किसानों का कानून जैसी छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी आम आदमियों से जुडी पत्रिकाये वितरित की गई। जनमन वितरण कार्यक्रम में प्रो0अनिल श्रीवास्तव,प्रो वैरागी,डॉ मिथलेश पाठक,प्रो प्रवीण सतपति,महाविद्यालय के एन सी सी प्रभारी प्रो पैंकरा,श्रीमती रत्न गुरु सहित महाविद्यालय एवम नव संकल्प के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।



