जशपुर:-फरसाबहार मे बन रहे नवीन सामुदायिक अस्पताल निर्माण में भारी अनियमिता की शिकायत थाना प्रभारी फरसाबहार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार ने की है और इसकी सूचना स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू डी मिंज को भी अवगत कराया है। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

जशपुर:-फरसाबहार मे बन रहे नवीन सामुदायिक अस्पताल निर्माण में भारी अनियमिता की शिकायत थाना प्रभारी फरसाबहार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार ने की है और इसकी सूचना स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू डी मिंज को भी अवगत कराया है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार ने शिकायत में लिखा कि नवीन सामुदायिक अस्पताल फरसाबहार का निर्माण तैयार किये प्राक्कलन के आधार पर नहीँ हो रहा है। निर्माण एजेंसी cgmsc सी जी एम एस सी गुणवत्ताहीन निर्माण कर रही है। भवन में ईंट जुड़ाई में सीमेंट कम और रेत अधिक मिलाया जा रहा है जिससे गुणवत्ता पर फर्क पड़ रहा है भविष्य में भवन जर्जर हो जाएगा। उन्होंने भवन में उपयोग की जा रही सामग्री एवं गुणवत्ता की लैब से जाँच करने की मांग की है। और जाँच होने के उपरांत भुगतान किए जाने की मांग की है।


संसदीय सचिव ने कहा कि यदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही माँग उचित है किसी भी घटिया निर्माण को प्रश्रय नहीँ दिया जाना चाहिए। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और प्राक्कलन के अनुसार अच्छा काम करें जिससे कि गुणवत्ता युक्त काम लोगों को दिखे और मिले।

"
"