जांजगीर चाम्पा---ग्राम सिवनी (चाम्पा) के लोगो ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखी पहल कर सबके सामने एक आदर्श रखा - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

जांजगीर चाम्पा---ग्राम सिवनी (चाम्पा) के लोगो ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखी पहल कर सबके सामने एक आदर्श रखा

 


रिपोर्टर--सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा---ग्राम सिवनी (चाम्पा) के लोगो ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखी पहल कर सबके सामने एक आदर्श रखा । पर्यावरण को सुरक्षित रखने और सेवा भाव के लिए 22 साल पहले गाँव के ही युवा राघवेन्द्र नामदेव, राजेश देवांगन, उदय देवांगन, राकेश देवांगन, रामकुमार देवांगन, भरत साहू, दिनेश यादव जैसे गठित वसुंधरा समभाव मित्र मंडल द्वारा गाँव मे पर्यावरण को सुंदर बनाने एक अनोखी पहल किया गया। लोगो को पर्यावरण से जोड़ने के लिए उन्हें स्वयं के नाम पर, अपने प्रियजनों के नाम पर, अपने पूर्वजो के नाम पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त जी द्वारा स्वीकृत मद से नव निर्मित सिवनी उच्चाभिट्ठी मार्ग के दोनो किनारों में अशोक के पौधे रोपित करने का अभियान चलाया गया। इसके लिए प्रति वृक्ष एक निर्धारित अनुदान राशि भी तय की गई। प्रारम्भ में 101 वृक्षों का लक्ष्य रखा गया, लोगो के जबरजस्त रुझान के चलते लोगो ने 165 अशोक वृक्षो को गोद लेकर उनका रोपण किया और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।ईस आयोजन की खासियत यह थी कि लोगो की जनभागीदारी बढ़ चढ़कर देखने मिली। लोग अपने परिवार, मित्रो के साथ आये और अपने पूर्वजो के नाम पर पेड़ लगाए। पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष बलौदा नम्रता नामदेव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौड़, ग्राम सरपँच लखेकुमारी चन्द्रकुमार राठौर, पूर्व सरपंच चमेली भागवत साहू, पर्यावरण विद अशोक तिवारी,जयंत श्रीवास, चंद्रभान पांडेय, जितेंद्र साहू, बंसल टीवीएस, संजय अवस्थी, भुवनेस्वर राठौर , दिनेश नामदेव, शेखर राजपूत, गुणेश्वर यादव, मनीष लक्षवानी, रिंकू केडिया, हितेंद्र नामदेव गौतम देवांगन आदि अन्य गण मान्य लोगो ने उपस्थित होकर पौधरोपण में सहभागी बने। हमर गाँव हरियर गाँव की ग्राम पंचायत सिवनी की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम में राजेश देवांगन, उदय देवांगन, मनीष राठौर , राघवेन्द्र नामदेव, दिनेश नामदेव के साथ ही गाँव के युवाओं का अहम सहयोग रहा

पर्यावरण से लोगो को मन से जोड़ने के लिए उन्हें पूर्वजो के नाम पर पौध लगाने के लिए प्रेरित करने का वसुंधरा समभाव मित्रमंडल सिवनी का यह अभियान 

वृक्ष लगाने के साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अपने और पूर्वजो के नाम से रोपित करने का एक अद्भुत पहल किया गया 

ग्राम पंचायत सिवनी में इस वर्ष हमर गाँव हरियर गाँव अभियान के तहत  5000 से ज्यादा पेड़ लगाने लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत उमरेली सिवनी रोड, सेवादल, हायरसेकंडरी प्रांगण , तालाबो के पार में सघन वृक्षारोपण किया गया है।

"
"