जांजगीर चाम्पा---छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, ग्राम पंचायत सिवनी तथा पालक समिति की अनुशंसा पश्चात आज डेढ़ वर्ष बाद स्कूल खोलने से बच्चों के मन में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 2 अगस्त 2021

जांजगीर चाम्पा---छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, ग्राम पंचायत सिवनी तथा पालक समिति की अनुशंसा पश्चात आज डेढ़ वर्ष बाद स्कूल खोलने से बच्चों के मन में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई।

 


संकुल केंद्र सिवनी में 2 अगस्त से स्कूल प्रारम्भ

रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा---छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, ग्राम पंचायत सिवनी तथा पालक समिति की अनुशंसा पश्चात आज डेढ़ वर्ष बाद स्कूल खोलने से बच्चों के मन में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। एक और हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ हुई है तो वही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में बच्चों को कक्षा पहली से पांचवी तक तथा आठवीं के बच्चों को कुल दर्ज में आधे को एक दिन तथा आधे को दूसरे दिन बुलाया जावेगा। संकुल सिवनी के शैक्षिक समन्वयक अशोक तिवारी ने बताया कि उनके संकुल के कुल 4 प्राथमिक एवं 3 पूर्व माध्यमिक के साथ ही है हायर सेकेंडरी की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। शासन के निर्देशानुसार करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हैंडवॉश सेनीटाइजर एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि जो बच्चे बीमार एवं सर्दी खांसी से पीड़ित होंगे या उनके घर में कोई सदस्य बीमार होंगे उन्हें शाला नहीं आने के बारे में बताया गया है साथ ही कक्षा सातवीं एवं छठवीं के बच्चों को मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बालक प्राथमिक शाला सिवनी के बच्चों का थर्मामीटर से तापक्रम चेक कर प्रवेश दिया गया डॉक्टर की सलाह पर जिन बच्चों को 97% तक तापमान रहेगा उन्हें ही कक्षा में बैठाया जाएगा तथा ज्यादा होने होने पर उनको पलकों को बुलाकर मैं डॉक्टर के पास भेजने को कहा जाएगा इसके पूर्व समस्त शिक्षकों का भी थर्मामीटर से तापमान चेक किया गया

"
"