जशपुरनगर 01 अगस्त 2021

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज विकासखण्ड कांसाबेल के बटईकेला गौठान का निरीक्षण कर खाद उत्पादन एवं आजीविका गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस. मंडावीजनपद सीईओ कांसाबेल श्री एल. एन. सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

श्री कावरे ने गौठान में निर्मित्त जैविक खाद का निरीक्षण कर जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। इस हेतु  वर्मी टाका में  45 दिन से रखे खाद की गंभीरता से छनाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित खाद का पैकेजिंग कर पोर्टल में एंट्री करने के लिए कहा। जिससे वास्तविक उत्पादित खाद की मात्रा की सही जानकारी प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने गौठान में निर्मित किए जा रहे सुपर कम्पोस्ट का भी अवलोकन करते हुए उचित मात्रा में डिकम्पोजर डालने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौठान में संचालित विभिन्न  आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बटईकेला गौठान एक मॉडल गौठान है। इसे स्वावलंबी बनाने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठान परिसर में बटेर पालनमशरूम उत्पादन,अदरक की खेतीसूकर पालन के अतिरिक्त भी अन्य गतिविधियां संचालित कराई जाए। इस हेतु गौठान में बिजिली की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे गौठान में दोना पत्तल उत्पादन सहित अन्य गतिविधियां महिलाओं को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने महिलाओं को गौठान में साग सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने की समझाईश दी। साथ ही गौठान में रोपित किए गए पौधों का देखभाल करने ट्री गार्ड लगाने के लिए कहा। उन्होंने गौठान में क्रेडा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर पंप का अवलोकन करते हुए पेयजल का उपयोग गौठान के विभिन्न गतिविधियों में करने के लिए कहा।

गौठान के नोडल अधिकारी ने बताया कि अब तक गौठान में लगभग 250 क्विंटल खाद का उत्पादन एवं212 क्विंटल का विक्रय किया जा चुका है। साथ ही महिलाओं द्वारा गौठान परिसर में अदरक की खेती,नेपियर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान के चारागाह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारागाह का विकास बेहतर तरीके से किया जाना है। इस हेतु चारागाह में नेपियर घासमक्का सहित अन्य चारा का अच्छे से विकास किया जाना है। इसलिए सभी अधिकारी चारागाह के विकास को  गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।