जशपुर आमडीहा पंचायत में घटी है, जहां बिजली के तार में फंसने व करंट की चपेट में आने पर हाथी की मौत हुई है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 9 अगस्त 2021

जशपुर आमडीहा पंचायत में घटी है, जहां बिजली के तार में फंसने व करंट की चपेट में आने पर हाथी की मौत हुई है

 


तपकरा/जशपुर जिले के ग्राम तपकरा से लगे पंचायत आमडीहा में एक हाथी की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना आमडीहा पंचायत में घटी है, जहां बिजली के तार में फंसने व करंट की चपेट में आने पर हाथी की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात गांव में स्थित पंचायत भवन के पीडीएस गोदाम में अनाज खाने के लिए हाथी आया था और भवन को तोड़कर पहले अनाज खाया और जब वह लौट रहा था तो वह नर्स क्वार्टर में बिजली के खंभे से आए हुए तार में फंस गया। हाथी ने तार को अपने मुंह में लेकर शायद तोड़ना चाहा और तार हाथी के मुंह में आ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

ग्रामीणों को घटना की खबर सुबह तब मिली जब बिजली करंट प्रभावित तार में उलझे हुए हाथी को मृत पाया गया। हाथी को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। घटना की स्थिति को देखते हुए रात में हुए पूरे घटनाक्रम का अनुमान लगाया जा रहा है। वन विभाग घटना की जांच में जुटा है। घटना ठीक नर्स क्वाटर के सामने हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में एक और हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई थी। सवाल ये उठता है कि क्या बिजली के तार इतने नीचे थे कि हाथी चपेट में आ गया। क्या यह बिजली विभाग की लापरवाही थी या विभागीय योजनाओं में कहीं न कहीं चूक सामने आ रही है। जिसके कारण हाथी गांव के अंदर घुसने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यह जांच का विषय है और वन आमला घटना की जांच में जुट गया है

"
"